Tuesday, 29 May 2018


मील का पत्थर साबित होगा महिला सशक्तिकरण अभियान


महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए पिछले कई समय से भावना पालीवाल के सानिध्य मे टीम कैरियर कार्य कर रही है भावना ने बताया की उनकी टीम अभी तक क्षेत्र की 1200 महिलाओ को अपने कौशल से हुनरमंद बना चुकी जो आज आत्म निर्भर है उनका सपना है हमे भी स्वावलम्बी होना चाहिये ताकि समय आने पर अपने परिवार को चलाने में मदद कर सकें। यही जागरूकता ही तो जो हमारे परिवार के व देश के विकास को गति देगी एवं एक नई दिशा देगी।

अभिरुचि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन
परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महिलाओं की भूमिका सुनिश्चित हो जिससे सभी महिलाएं अपने परिवारों का लालन पालन स्वयं के रोजगार से कर सकें ओर इस सपने को नयी दिशा देने ओर आत्म निर्भर बनाने का सामाजिक कार्य टीम कैरियर के नेतृत्व में किया जा रहा है यह विचार आयोजित अभिरुचि प्रशिक्षण कार्यक्रम के उदघाटन समारोह मे  नगर पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी ने व्यक्त किए कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, मुख्य अतिथि भावना पालीवाल, नीतू राजपूत,  विशिस्त अतिथि उषा नराणीया, शाहीन बानो द्वारा की गयी इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया  कार्यक्रम का संचालन महेश पालीवाल द्वारा किया गया
टीम की मुख्य सदस्य निशा चुण्डावत ने 30 दिवसीय निशुल्क अभिरुचि प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे मे बताया की क्षेत्र 350 महिलाओ को निशुल्क डांस, महेन्दी क्लासेस, व्यक्तित्व  विकास, आत्मरक्षण की कक्षाए  चलेगी जो 30 दिन तक जारी रहेगी इसमे महिलाओ को डांस मे वेडिंग डांस, हिप हॉप, क्लासिकल, कथ्थक, थीम डांस, फ्री स्टाइल, बेली  डांस, किड्स पार्टी डांस,  महेन्दी मे अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन, इंडो-अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन, मोरक्कन मेहँदी डिज़ाइन, मुघलाई मेहँदी डिज़ाइन, व्यक्तित्व  विकास मे  सकारात्मक सोच, शारीरिक भाषा में सुधार, नए लोगों से जुड़ना सीखना, अच्छा श्रोता, खुश रहना,  कम्युनिकेशन स्किल, आशावादी होना, आत्मरक्षण मे मानसिक रूप से मजबूत बनाना, आत्म बल बढ़ाना, जूडो कराटे, मार्शल आर्ट, आत्म रक्षा के टिप्स चिली स्प्रे, डीओ, नुकीली हैयर पिन का इस्तेमाल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा  इस अवसर पर अंजु खोखर, भाविका क्षोत्रीय, दीपाली चौहान, किरण नंगारची, हेमा कसेरा, संजु चुण्डावत, प्रियंका सोनी, कृष्ण वेद, रीना चुण्डावत, टीना वेद, सीमा साहू, भावना सुखवाल, पल्लवी सीसोदिया, किरण गोस्वामी आदि उपस्थित थे 


Wednesday, 16 May 2018


टीम कैरियर करेगी महिलाओ के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम  
नगर की टीम कैरियर द्वारा कम्प्युटर, सिलाई ओर पार्लर के बाद अब महिलाओ व युवतियो  को निशुल्क डांस , महेन्दी, व्यक्तित्व  विकास ओर आत्मरक्षण का प्रशिक्षण दिया जाएगा मंगलवार की आयोजित टीम कैरियर की मासिक बेठक मे यह निर्णय लिया गया महिलाओ के सशक्तिकरण के लिए पिछले कई समय से भावना पालीवाल के सानिध्य मे टीम कैरियर कार्य कर रही है भावना ने बताया की उनकी टीम अभी तक क्षेत्र की 1200 महिलाओ को अपने कौशल से हुनरमंद बना चुकी जो आज आत्म निर्भर है उनका सपना है हमे भी स्वावलम्बी होना चाहिये ताकि समय आने पर अपने परिवार को चलाने में मदद कर सकें। यही जागरूकता ही तो जो हमारे परिवार के व देश के विकास को गति देगी एवं एक नई दिशा देगी। टीम की मुख्य सदस्य निशा चुण्डावत ने बताया की 17 मई से निशुल्क डांस, महेन्दी क्लासेस, व्यक्तित्व  विकास, आत्मरक्षण की कक्षाए  प्रारम्भ हो जाएगी जो 30 दिन तक जारी रहेगी इसमे महिलाओ को डांस मे वेडिंग डांस, हिप हॉप, क्लासिकल, कथ्थक, थीम डांस, फ्री स्टाइल, बेली  डांस, किड्स पार्टी डांस,  महेन्दी मे अरेबिक मेहंदी डिज़ाइन, इंडो-अरेबिक मेहँदी डिज़ाइन, मोरक्कन मेहँदी डिज़ाइन, मुघलाई मेहँदी डिज़ाइन, व्यक्तित्व  विकास मे  सकारात्मक सोच, शारीरिक भाषा में सुधार, नए लोगों से जुड़ना सीखना, अच्छा श्रोता, खुश रहना,  कम्युनिकेशन स्किल, आशावादी होना, आत्मरक्षण मे मानसिक रूप से मजबूत बनाना, आत्म बल बढ़ाना, जूडो कराटे, मार्शल आर्ट, आत्म रक्षा के टिप्स चिली स्प्रे, डीओ, नुकीली हैयर पिन का इस्तेमाल आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा
इस अवसर पर बेठक मे महेश पालीवाल, ललित पालीवाल, कन्हैया, प्रवीण, निशा चुण्डावत, भावना पालीवाल, किरण गोस्वामी, नीतू राजपूत, उषा नराणीया, शाहीन बानो, भावना सुखवाल, पल्लवी सीसोदिया, किरण नंगारची, हेमा कसेरा आदि उपस्थित थे  

Wednesday, 9 May 2018



हर युवा को काबिल बनाएगा 'कौशल विकास कार्यक्रम'

नगर के कौशल विकास केंद्र पर मंगलवार का कौशल विकास कार्यक्रम  सेल्फ एम्प्लोयी टेलर सिलाई प्रशिक्षण के समापन समारोह का आयोजन किया गया समारोह की अध्यक्षता कौशल केंद्र प्रबन्धक ललित पालीवाल मुख्य अतिथि नीतू राजपूत, उषा नराणीया ,भावना पालीवाल ओर विशिष्ट अतिथि युवा मोटिवेटर टीम कैरियर के प्रबन्धक महेश पालीवाल थे अतिथियों द्वारा गणेश वंदना के साथ  दीप प्रज्वल्लन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का संचालन निशा चुण्डावत द्वारा किया गया युवा मोटिवेटर महेश पालीवाल ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा हर युवा को कुशल बनाना है, क्योंकि युवाओं का कौशल विकास होगा, तभी युवा भारत का निर्माण होगा। हमारा मकसद देश के युवाओं को ऐसा माहौल देना है, जिसमें वह देश व समाज की तरक्की का मार्ग प्रशस्त कर सकें।  कौशल केंद्र प्रबन्धक ललित पालीवाल ने कहा की महिलाएं कौशल विकास के जरिए अपनी एवं अपने परिवार का विकास कर सकती है। महिलाएं अपने घर में ही स्वरोजगार की बदौलत आर्थिक रूप से मजबूत हो सकती है। कौशल कार्यक्रमों के जरिए महिलाएं अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके जरिए वे आत्म निर्भर होने के साथ अपने परिवार का आसानी से गुजारा चला सकती हैं रकार की योजना एक करोड़ लोगों को प्रशिक्षण देकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार में लाना है। इस प्रयास से लोगों के घरों में खुशियां आयेंगी। 

 

कौशल विकास प्रशिक्षण के बाद मिला प्रमाण पत्र

निशा चुण्डावत ने बताया की  3 महीनो तक चले इस प्रशिक्षण शिविर मे क्षेत्र के 60 महिलाओ ने भाग लिया जिनहे उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देकर उनके लिए कौशल मेले का आयोजन भी किया गया ओर प्रशिक्षण के बाद विभाग द्वारा ली गयी मुख्य परीक्षा मे 59 महिलाए उतीर्ण रही जिनहे कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकारओर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए

इस अवसर पर कन्हैया साहू ,नरेंद्र सिंह,, प्रवीण, निशा चुण्डावत, भावना पालीवाल, किरण गोस्वामी, नीतू राजपूत, उषा नराणीया, शाहीन बानो, भावना सुखवाल, पल्लवी सीसोदिया, शकुंतला, दुर्गा चुण्डावत, दीपाली चौहान, प्रियंका सोनी, उषा सेन, शिखा सोनी,  डिम्पल उपाध्याय, कोमल सोनी, कृष्णा, पिंकी खटीक, पिंकी रेगर, पिंकी देवी, फरजाना बानो, रेशमा बानो, हर्षा वेद,भूमिका सोनी, मोनिका सोनी, मधुलता, वनिता शर्मा, तारा कंवर सहित कई महिलाए उपस्थित थी



Thursday, 26 April 2018


म्हारी घूमर छे नखराली म्हारो गोरबन्ध ....
देवगढ़ स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे दूसरे दिन  मेरा प्यारा देवगढ़ द्वारा आयोजित नगर के कैरियर ज्ञान केंद्र पर 5 दिवसीय कार्यक्रम मे शनिवार को म्हारो प्यारो देवगढ़ की थीम पर कई सांस्कृतिक लोक सस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों का रंगारंग आयोजन हुआ कार्यक्रम की शुरुवात सुमन वैष्णव द्वारा  गणेश वंदना से की गयी हुआ इसके बाद पल्लवी सीसोदिया द्वारा म्हारी घूमर छे नखराली म्हारो गोरबन्ध पर प्रेरणा गहलोत ने काना सोजा जरा नैनो से ना छूना मोहे सरोज कंवर , डिंपल सेन,शिल्पा सेन केसरिया बालम पधारो म्हारा देश॥ पिंकी जीनगर  ने महेन्दी राचण लागी , संजु चुण्डावत ने स र र र घूमे रे सतरंगी थारो लहरियो, प्रणव सोलंकी ने पापा कहते है बड़ा काम करेगा, नविना जीनगर ने  ए जी हां सा म्हारी रुनक झुनक बाजे पायल बाजे सा, सुमन लोहार रेखा लोहार सागर पानी लेबा जाऊ सा, डिंपल सेंम पाछी जावा दे मने पीहरिया, चित्रा वैष्णव ने उडी उडी जाये, जारा  ने तरियों अंखियो का काजल के साथ डिंपल सेन, पूजा गंधर्व , सुमन लोहार, सरोज ने रोशनी उगाने के लिये एक जतन और सखी,एक जतन और सामाजिक परिवर्तन के खिलाफ जब सैकड़ों महिलाओं ने एक मंच पर अपनी एकजुटता दिखाई तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा

कार्यक्रम मे सभी प्रतियोगियो ने अपनी प्रस्तुति से मौजूद जन समुदाय को को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।  महेश पालीवाल ने बताया कि शहर में कला-संस्कृति को बढ़ावा देने, प्रतिभाओ को बेहतरीन मंच उपलब्ध करवाने, ओर जनभागीदारी को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक मेरा प्यारा देवगढ़ द्वारा स्थापना दिवस  पर इस प्रकार के आयोजन किए जा रहा है

इस अवसर पर कमल शेख, मकसूद अहमद शेख , महेश पालीवाल, ललित पालीवाल, माहिनूर भावना पालीवाल , कन्हैया साहू , निशा चूण्डावत, वंदना सेन, किरण गोस्वामी, नीतू राजपूत, उषा नरानीया, पल्लवी सीसोदिया, शाहीन बानो, भावना सुखवाल,प्रवीण  द्वारा सहयोग दिया गया

Monday, 5 March 2018


बरसो पहले प्रथा कुछ और  थी पहले काम के आधार पर जाति हुआ करती थी , फिर जाति के आधार पर काम होने लगे फिर चलन हुआ की मजदूर का बेटा मजदूर होगा तो किसान का बेटा किसान  और जमींदार का बेटा जमींदारसमय बितने लगा देश गुलाम हुआ फिर आजाद हुआ समय और बीतने लगा, लोग और लोगो की समझ बढ़ने लगी पर काम और जाति का ये सिलसिला युंही आगे बढ़ता रहा फिर देश में विकास की बयार आने लगी लोग पढने आगे और आगे बढ़ने लगे पर लोगो को समझ अब भी ना थी पढ़े भी सही और आगे बढे भी सही !! फिर से वही आलम हुआ फिर बस इस बार जाति जो है उसने काम का रूप ले लिया अब होने लगा कुछ ऐसा जो इंजिनियर बना उसके बेटे को भी इंजीनियर बनना होगा, डॉक्टर के बेटे को भी डॉक्टर बनना होगा व्यापारी के बेटे को व्यापार करना होगा …. वक्त तो बदला देश भी बदलने लगा वक्त और देश दोनों ने ही बदलने में एक रफ़्तार सी ली मगर लोगो के बदलने की और उनके सोच बदलने की रफ़्तार धीमी रही!!
फिर बदलते वक़्त और देश के साथ  लोगो की सोच भी बदलने लगी शिक्षा का स्तर उठने लगा फिर कोई इंजिनियर कोई डॉक्टर कोई चार्टर्ड अकाउंटेंट कोई वकील कोई जज होने लगाऐसे में सामान्य बुद्धि वाले औसतन दिमाग रखने वाले बच्चो पर समाज और परिवार का दबाव बढ़ने लगा फिर ये देखा जाने लगा की किसी रिश्तेदार का बच्चा डॉक्टर है तो मेरा बच्चा भी डॉक्टर ही बनेगा पडोसी का बच्चा अगर सी. ए. है तो मेरा बीटा भी वही बनेगा ऐसे में उनके अन्दर की कलाओं को दबा कर उनके औसतन दिमाग को किसी मजदूर की भांति वजन उठाने पर मजबूर किया जाने लगा परिणामस्वरूप परिवार और समाज की उम्मीदों के बोझ तले आत्महत्याओं का दौर चल निकला
देश बदला, समाज बदला, शिक्षा का स्तर भी बदला, मगर माता पिता आज भी इस प्रतिस्पर्धा में लगे हुए की मेरा बच्चा उसके बच्चे से कम कैसे…. उसका बच्चा सी.ए. है तो मेरा क्यों नहींइतने परिवर्तन के बाद भी आज लोग 21वी सदी में होने क बाद भी भेड़ चाल को ही अपनाए हुए है जबकि आज की दुनिया बहुत आगे है आज की दुनिया में जितना स्तर पारम्परिक शिक्षा का है उतना ही आधुनिक शिक्षा का भी है!! आज का युग केवल सी ए , इंजीनयर, डॉक्टर, वकील यही सारी शिक्षा नहीं बल्कि कलात्मक विधाओं और शिक्षा का युग हैआज का ये युग भेड़ चाल का युग नहीं है यहाँ करियर फोटोग्राफी में भी है, इन्टरनेट चलाने में भी है, सोशल मीडिया में भी है सजावट जिसे इंटीरियर डेकोरेशन कहते है उसमे भी है और फैशन डिज़ाइन में भी है, ऐसी कई आधुनिक शिक्षा है जिनमे लोग लाखो की कमाई कर रहे है फिर चाहे वह वेब डिजाईन हो या फिर ग्राफ़िक डिजाईन या  कोई स्केचिंग हो या एनीमेशन आज का युग  है यहाँ भेड़ चाल चलो ये आवश्यक नहीं है यहाँ जरुरत है दिल की सुनने की और सही को चुनने कीअपने अन्दर की कला को पहचानने की और उसकी गुणवत्ता को निखारने कीतो भेड़ चाल छोडोदिल की सुनो और सही को चुनो
 

                                                            महेश पालीवाल
                                                            युवा संरक्षक :
                                                            प्रबन्धक : कैरियर ज्ञान केंद्र, देवगढ़

Monday, 1 January 2018

टीम कैरियर ने लिया नव निर्माण का संकल्प

टीम कैरियर युवाओ को देगी नयी ज़िंदगी ओर नयी दिशा
देवगढ़ : नववर्ष की पहली किरण के साथ  नगर मे सामाजिक परिवर्तन को नई दिशा प्रदान करने वाली कैरियर टीम ने अपने सभी सदश्यों द्वारा संकलप लिया गया समारोह में स्वच्छ भारत, गरीबी मुक्त भारत, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, संप्रदायवाद मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत की सभी प्रतिनिधियों को सहयोग करने की शपथ दिलाई गई।
विशेष अभियान चलेगा नशा मुक्ति ओर  स्वच्छता पर टीम सदस्य पालीवाल ने बताया की मन के साथ-साथ हर स्थान पर साफ-सफाई जरूरी है। पिछले कुछ वर्षों में साफ-सफाई को लेकर जागरूकता आई है। नए साल में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर इस मुहिम को गति दी जाएगी। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस अवसर पर पीपीटी के माध्यम से बताया की विद्यालय एवं परिवार में बच्चों एवं युवाओं के नशे के संकेत पहचानने वाले कार्यक्रमों का आयोजन एवं प्रशिक्षण होने चाहिए। जिस से हमारी आने वाली पीढ़ी इसके चपेट मे आने से बचे ओर नशा रोकने के लिए कारगर रणनीति राष्ट्रीय स्तर पर क्रियान्वित होनी चाहिए।  टीम द्वारा अभी तक 9200 लोगो को नशे मुक्ति के लिए जागरूक किया गया  
टीम के मुख्य सदस्य महेश पालीवाल को  वर्ष 2017 कोशल विकास, पर्यावरण, स्वास्थ्य, महिला जागरूकता आदि के लिए  जिला स्तर पर उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी द्वारा सममानित किया जा चुका है 

Saturday, 30 December 2017

प्रगति उत्सव उत्सव का समापन
मैं भी छू सकती हूं आकाश…. मौके की है मुझे तलाश!
देवगढ़ न्यूज़  - टीम कैरियर द्वारा आयोजित नगर मे चल रहे तीन दिवसीय प्रगति उत्सव का समापन गुरुवार को हुआ महिलाओ के लिए जागरूकता अभियान के तहत इस प्रगति उत्सव से एक नहीं कई सामाजिक परिवर्तन के संदेश प्रसारित हुए इस प्रगति उत्सव मे ग्रामीण क्षेत्र लसानि, आँजना, बग्ग्ड़, विजयपुरा, निबाहेड़ा, स्वादड़ी, निमझर, चतरपुरा, दोलपुरा, स्वादड़ी, कूवाथल, मदारिया, विजयपुरा, कामलीघाट, कुंडेली सहित नगर की महिलाओ  ने भाग लिया कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र ओर प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए
प्रतियोगिताओ का इस प्रकार रहा परिणाम
रंगोली प्रतियोगिता मे  प्रथम चंद्रप्रभा लोहरा ,  द्वितीय  रक्षा कुमारी व कमला रेगर , तृतीय  डाली रेगर, चित्रकला प्रतियोगिता  मे प्रथम  भूमिका सोनी, नाटक मे  गनी नगरची एंड ग्रुप,  मेहंदी प्रतियोगिता मे  प्रथम भावना रेगर , द्वितीय  जाग्रति दक, तृतीय – प्रियंका सोनी,  रेसिपी  प्रतियोगिता मे प्रथम सोनल जैन, डांस  प्रतियोगिता प्रथम प्रियंका सोनी,  द्वितीय  अंजू खोखर , तृतीय  भावना खोखर , ग्रुप डांस मे  प्रथम डिंपल खोखर एंड ग्रुप,  द्वितीय  भारती एंड ग्रुप , तृतीय – मधुलता एंड ग्रुप, आशु भाषण मे प्रथम सविता , द्वितीय  किरण वैष्णव , तृतीय  कृष्णा शर्मा कविता मे प्रथम कमला रेगर, द्वितीय तुलसी सिसोदिया रही कार्यक्रम  के समापन पर टीम कैरियर द्वारा महिलाओ को आने वाले अवसरो ओर सरकारी योजनाओ की जानकारी उपलब्ध कराई ओर संस्थान द्वारा मैं भी छू सकती हूं आकाश…. मौके की है मुझे तलाश! पर टेली फिल्म दिखाई गई जिसमे बताया की कि स्त्री कमजोर नहीं है। अगर वह चाहे तो विश्व का निर्माण कर सकती हैं  तहसील की विभिन्न पंचायतों से आई महिलाओ को महिलाओ को नुक्कड़ नाटक और नृत्य के जरिये घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूक किया उससे काफी प्रभावित हुई ओर सामाजिक परिवर्तन इस उत्सव को अहम बताया 
इनकी थी प्रगति उत्सव मनाने की सोच  
वंदना सेननिशा चुण्डावतभावना पालीवालकिरण गोस्वामीनीतू राजपूतउषा नरनिया, लोकेश चुण्डावतमोनिका पोरवाड़दीपिका वैष्णव